ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

रोही में मिला सीसीटीवी कैमरे से लैस पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने किया जब्त, रिमोट भी बरामद…

बीकानेर के महाजन के रामबाग की रोही में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। गुब्बारा देखते ही लोगों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी।

भारत में पाक की नापाक हरकत लगातार जारी हैं। ऐसे में एक बार फिर से महाजन के रामबाग की रोही में एक गुब्बारा मिला है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ये क्षेत्र सैन्य दृष्टि से अति संवेदनशील होने के चलते इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस तरह का गुब्बारा देखने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद महाजन पुलिस मौके पर रवाना हो गई।

जानकारी के अनुसार रामबाग की रोही में मिले गुब्बारे पर सीसीटीवी कैमरे जैसा कुछ लगा हुआ है। वहां मौजूद लोगों को कुछ ही दूरी पर गुब्बारे से जुड़ा हुआ रिमोट भी मिला है। गुब्बारा मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पहले भी हुईं इस तरह की घटनाएं

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार इस तरह के गुब्बारे देखने को मिले हैं। सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस के द्वारा क्षेत्र के लोगों को इस प्रकार के संदिग्ध वस्तुओं के आने की सूचना तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए कई बार जागरूक किया जा चुका है। ऐसे में आज रामबाग की रोही में गुब्बारा देखने को मिला, जिसके बाद लोगों ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!