ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

2026 तक हिंदू राष्ट्र घोषित होगा भारत

महाराष्ट्र | अपने विवादित बयानों की वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित किए गए विधायक टी. राजा सिंह ने कहा है कि भारत को 2026 तक “अखंड हिंदू राष्ट्र” घोषित कर दिया जाएगा। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हिंदूवादी संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में अहमदनगर और हैदराबाद शहरों के नाम अहिल्याबाईनगर और भाग्यनगर में बदल दिए जाएंगे।टी राजा सिंह ने कहा कि हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ बनाया जाए।

अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं,तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता है, भारत में 100 करोड़ में से अधिकांश हिंदू हैं।आगे उन्होंने कहा कि 2025 और 2026 में, भारत को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाएगा।मैं यह नहीं कह रहा हूं,यह सभी साधुओं और संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलना अभी शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने से कुछ लोगों को पीड़ा हुई है।मैं इन लोगों को बताना चाहूंगा कि यह सिर्फ शुरुआत है क्योंकि अहमदनगर का नाम भी बदला जाएगा।इसका नाम बदलकर अहिल्याबाईनगर रखा जाएगा और अहमदनगर का नाम मिटा दिया जाएगा और हैदराबाद का नाम भी भाग्यनगर रखा जाएगा।बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर ‘धाराशिव’ करने की मंजूरी दी थी।

औरंगाबाद शहर का नाम बदलने का विरोध करने वाले एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील पर तंज कसते हुए राज सिंह ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वे औरंगाबाद में पैदा हुए थे और वे औरंगाबाद में मरेंगे। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि अगर आप औरंगाबाद में पैदा हुए हैं,तो भी आपको संभाजीनगर में मरना होगा। आप हिंदू राष्ट्र में मरेंगे।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!