ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

सरकार की ओर से टैक्स में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट

रायपुर | मुख्यमंत्री का इस अवसर पर राडा की ओर से रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार की ओर से दी जा रही टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट पर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस निर्णय से ऑटो एक्सपो को दौरान वाहन खरीदी करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं ऑटो मोबाईल्स डीलर्स के व्यवसाय में वृद्धि भी होगी। उन्होंने इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत और फायदेमंद बताया गया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑटो मोबाइल्स सेक्टर से जुड़े डीलरों, वाहन निर्माताओं और उपभोक्ताओं को हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राडा द्वारा राजधानी रायपुर में ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में मध्य भारत के सबसे बड़े इवेंट ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को एक ही स्तर पर नए-नए प्रोडक्ट के बारे में सुगमता से जानकारी मिलेगी और वाहन क्रय करने में काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है। शहरों से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न तरह के वाहनों की मांग बढ़ी है। आने वाले समय में यह मांग और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आज देश और दुनिया जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उनमें वाहनों की भी अहम भूमिका है। आज समाज में बदलाव के साथ-साथ वाहनों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। साथ ही वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में वाहनों के बढ़ते बाजार का विकास सुव्यवस्थित तरीके से हो, नई संभावनाओं का लाभ राज्य को, आम नागरिकों, व्यापारियों को, उद्योगपतियों को अधिक से अधिक मिल पाए और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ राज्य में एक बेहतर प्रणाली विकसित करने के लिए हर संभव पहल की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में इसके लिए परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में बेहतर परिवहन प्रणाली और परिवहन विभाग द्वारा जनसुविधा के लिए संचालित ऑनलाइन सेवाओं की भी सराहना की। कार्यक्रम को परिवहन मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऑटो एक्सपो में छूट की सुविधा से ऑटो मोबाइल्स सेक्टर वाहनों की बिक्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा जनसुविधा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जिक्र किया। कार्यक्रम में राडा की ओर से आरडीए के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!