ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
धर्म

शनिदेव का 5 मार्च को कुंभ राशि में पूर्ण रूप से उदय, इन राशियों को होगा फायदा

Shani Uday 2023, Saturn Rise 2023: वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को बहुत अहम और महत्वपूर्ण माना गया है. शनि उदय 5 मार्च को होने जा रहा है. शनि के उदय होने हर राशि पर असर देखने को मिलेगा पर इससे तीन राशि के जातकों को लाभ होने जा रहा है. शनिदेव का उदय इनके लिए बहुत ही फलकारी होने वाला है. इन राशि के जातकों की किस्‍मत खुल जाएगी.

मेष राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
आने वाले 5 मार्च को शनि के कुंभ राशि में उदय होने से मेष राशि के आय के स्रोत बढ़ेंगे और आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी. शनिदेव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने जा रही है. पेशेवर लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है. बिजनेस की भी स्थिति अच्छी रहने वाली है. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है.

कर्क राशि की प्रफेशनल लाइफ की समस्याएं दूर होगी
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का उदय अनुकूल प्रभाव लाने वाला है. इस राशि के जातकों की पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में जो समस्याएं चल रही थीं, वे दूर होंगी और होली बाद धन समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे. शनिदेव की कृपा से होली से कर्क राशि वालों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्यों में किसी की मदद भी मिलेगी. अगर आप इस अवधि में कोई नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है.

कुंभ राशि की बिगड़े हुए काम बनने की भी संभावना है
आपको बता दें कुंभ राशि में ही उदय हो रहे हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सफलता प्राप्‍त करने का काफी अच्छा संयोग बनता दिख रहा है. इनके बिगड़े हुए काम बनने की भी संभावना है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को जल्द तरक्की के साथ अच्‍छे परिणाम मिल सकते हैं.

मीन राशि की सभी परेशानियां दूर होंगी
शनि का उदय होने से मीन राशि के जातकों की सभी परेशानियां दूर होंगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. अगर इस अवधि में मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं तो यह बहुत फलदायी रहेगा.

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!