ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

पांचवी मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित आशीर्वाद इंक्लेव अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक 30 साल के इंजीनियर अभिषेक कुमार की मौत हो गई। इंजीनियर अपने दोस्त की भतीजी की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे।

अभिषेक कुमार बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के सामने रेंटल फ्लैट में रहते थे। बुधवार की देर रात वे अपने दो साथी के साथ दोस्त की भतीजी की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। इसी पार्टी में गिरकर उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसकेपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, परिजनों ने दो दोस्तों पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है।

दोस्तों ने ही दी थी पुलिस को जानकारी

अभिषेक के पिता बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे अभिषेक दोस्त सुकांत शेखर के फ्लैट पर गए थे। सुकांत आशीर्वाद अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर 403 नंबर फ्लैट में रहते हैं। तीनों दोस्त छत पर चले गए थे।

सुकांत के पिता डॉ. महाकांत मंडल ने बताया कि अभिषेक और सुकांत बचपन के मित्र है। बुधवार की रात भी अपने एक अन्य दोस्त के साथ आया। छत पर दरवाजा खुला ही रहता है। अचानक रात दो बजे सुकांत और उसका दोस्त चीखते हुए नीचे आए और बताया कि अभिषेक छत से छत से आंगन में गिर गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी।

आंगन के चारों तरफ है चार फीट की रेलिंग

घटनास्थल पर खून पसरा हुआ था। अपार्टमेंट रहने वाले कुछ लोग नीचे टहल रहे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब ढाई बजे पुलिस आई थी। गुरुवार की सुबह भी पुलिस आई थी।

रेलिंग पार कर गिरने पर उठे सवाल

लोगों ने बताया कि सुमंत के फ्लैट के पास ही छत पर जाने के लिए सीढ़ी है। छत से कोई आंगन में न गिरे इसके लिए चारों तरफ चार फीट की रेलिंग बनाई गई है। रेलिंग को पार कर आंगन में गिरने पर सवाल उठने लगे है। पुलिस संदेह के आधार पर उसके दोस्तों दोस्त से पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!