ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट

सोने-चांदी की कीमत में प‍िछले कुछ द‍िनों से उठा-पटक का दौर बना हुआ है. बुधवार को गोल्‍ड और स‍िल्‍वर की कीमत में म‍िला-जुला रुख देखा गया. सोने की कीमत में आज मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं की कीमत में ग‍िरावट देखी गई. दूसरी तरफ सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं की कीमत में ग‍िरावट देखी गई. अगस्‍त 2020 में 56,200 रुपये का र‍िकॉर्ड बनाने वाला सोना प‍िछले द‍िनों 60,000 रुपये के स्‍तर को पार कर गया था. इसी तरह चांदी भी 71,000 रुपये का र‍िकॉर्ड बनाकर वापस नीचे आई है.

सोने और चांदी दोनों में ही उठा-पटक का दौर

जानकारों को उम्‍मीद है क‍ि द‍िवाली के सीजन में सोने और चांदी के दाम में और तेजी आएगी. सोने के दाम 65,000 रुपये और चांदी के 80,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंचने की उम्‍मीद है. फ‍िलहाल चांदी और सोने दोनों की ही कीमत रिकॉर्ड लेवल पर चल रही हैं. दुन‍ियाभर के बाजार में मंदी के बीच सोने और चांदी दोनों में ही उठा-पटक का दौर बना हुआ है.

MCX पर सोने-चांदी में ग‍िरावट

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने और चांदी दोनों में ही ग‍िरावट का रुख देखा गया. प‍िछले द‍िनों 58,000 रुपये के पार जाने वाला सोना बुधवार को 261 रुपये की ग‍िरावट के साथ 59473 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. चांदी प‍िछले द‍िनों 71,000 के पार चली गई थी. बुधवार को यह 198 रुपये टूटकर 70386 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड करते देखी गई. इससे पहले मंगलवार को सोना 59734 रुपये और चांदी 70584 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर बंद हुई थी.

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी चढ़े

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी दोनों के रेट में तेजी देखी गई. इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से जारी कीमत के अनुसार 24 कैरेट गोल्‍ड 141 रुपये की तेजी के साथ 59106 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया. वहीं, चांदी में 120 रुपये की तेजी देखी गई और यह 69620 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!