ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सलमान खान ने बिल्ली-बिल्ली गाने का टीजर रिलीज किया

सलमान खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर ने पहले ही भाईजान के चाहने वालों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। अब किसी का भाई किसी की जान का नया गाना बिल्ली बिल्ली रिलीज होने वाला है। रिलीज से पहले सलमान ने सॉन्ग का टीजर जारी कर दिया है।

रिलीज हुआ बिल्ली- बिल्ली गाने का टीजर

बिल्ली बिल्ली गाने का सलमान खान और शहनाज गिल पिछले कुछ दिनों से प्रमोशन कर रहे हैं। सबसे पहले भाईजान ने बिल्लियों का एक वीडियो शेयर किया था और गाने की रिलीज डेट के बारे में बताया था। उनके बाद शहनाज गिल ने बिल्ली लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अनोखे अंदाज में गाने का प्रमोशन किया था। अब किसी का भाई किसी की जान के बिल्ली बिल्ली गाने का टीजर जारी कर दिया गया है। यहां देखें वीडियो…

इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

किसी का भाई किसी की जान के गाने बिल्ली बिल्ली के टीजर रिलीज के ठीक एक दिन बाद पूरा गाना जारी कर दिया जाएगा। सलमान खान कल यानी 2 मार्च को बिल्ली बिल्ली गाना रिलीज करेंगे।

फिल्म की रिलीज डेट

किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फैंस को ईदी देने के लिए भाईजान फिल्म को इस साल 21 अप्रैल को रिलीज कर रहे हैं। किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

दो अलग लुक में नजर आएंगे सलमान खान

किसी का भाई किसी की जान के टीजर में सलमान खान के दो अलग-अलग लुक देखने को मिले थे। पहली बार भाईजान धोती- कुर्ता पहने साउथ इंडियन अवतार में नजर आए थे। उनके अलावा फिल्म के बाकी स्टार्स पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल की भी झलक टीजर में देखने को मिली थी। ये सभी साउथ इंडियन लुक में नजर आए थे।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!