ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

‘कंगुवा’ का टीजर हुआ रिलीज़, लोगो को फिल्म का है बेसब्री से इंतज़ार

तमिल फिल्म एक्टर सूर्या शिवकुमार की साउथ जोन के साथ ही नॉर्थ साइड भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बीते कुछ वक्त में ‘जय भीम’ जैसी फिल्मों से हिंदी बेल्ट में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग बन गई है। हाल ही में यह एक्टर अपनी 42वीं फिल्म को लेकर सुर्खियों में थे। तगड़ी फैन फॉलोइंग एंजॉय करने वाले साउथ के इस एक्टर की अगली फिल्म के टाइटल की घोषणा हो चुकी है।

अभिनेता सूर्या की 42वीं फिल्म का नाम कंगुवा है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल लुक शेयर किया, जो फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया गया है। वहीं, फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो भी काफी शानदार रहा। यह इतना कमाल का है कि बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख तक ने वीडियो और साउंड ट्रैक की तारीफ की है।

अनाउंसमेंट वीडियो की हुई तारीफ

करीब एक मिनट के इस वीडियो में ग्राफिक्स का जमकर इस्तेमाल किया गया है। एक शख्स घोड़े पर बैठा दिखाया गया है, और उसका चेहरा मुखौटे से ढका हुआ है। उसके साथ ही चील और कुत्ते भी एनिमेटेड वर्जन में दिखाए गए हैं। पूरे वीडियो में ‘कंगुवा’ का साउड ट्रैक बैकग्राउंड में बज रहा है। वीडियो को देखकर लगता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में शह और मात से जुड़े सीन दिखाए जाएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

सूर्या शिवकुमार द्वारा अभिनीत इस फिल्म में दिशा पाटनी लीड एक्ट्रेस होंगी। इसके अलावा योगी बाबू भी प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस मास एंटरटेनर फिल्म में सुपरस्टार सूर्या एक पॉवरफुल भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट के लिए साल 2024 को लॉक कर दिया गया है।

हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि 2024 में किस दिन मूवी थिएटर्स में लगेगी। सूर्या और दिशा पाटनी स्टारर यह फिल्म थ्रीडी में 11 भाषाओं में रिलीज होगी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!