ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

केंद्र सरकार ने देश में दो सबसे ज्यादा काम करने वाले मंत्रियों को निपटा दिया

नई दिल्ली । दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन  के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन को जब गिरफ्तार किया गया था तो हमें लगता था कि हम उनको जल्द छुड़ा लेंगे। उनके सारे विभाग संभालने के लिए उपमुख्यमंत्री मौजूद थे। लेकिन अब 18 विभाग संभाल रहे हमारे उप मुख्यमंत्री को भी षड्यंत्र के तहत जेल में भेजा गया है। दिल्ली के लिए बजट भी पेश करना है और जी-20 भी है। ऐसे में किसी हालत में दिल्ली वालों के काम ना रुके, इसलिए हमारे दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।
भारद्वाज ने  एक समाचार चैनल से कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक पार्टी 2 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में लेकर आएगी लेकिन इसकी कोई समय सीमा नहीं है (नए चेहरे अभी नहीं आएंगे इसलिए समय सीमा नहीं है)।भारद्वाज ने कहा, ‘‘दिल्ली में मंत्रिमंडल काफी छोटा है और ज्यादातर महत्वपूर्ण विभाग सत्येंद्र जैन तथा मनीष सिसोदिया के पास थे। काम में पिछड़ने से बचने के लिए बहुत जल्द दो नए मंत्रियों को नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बात के लिए बधाई की उनकी केंद्र सरकार ने देश में दो सबसे ज्यादा काम करने वाले मंत्रियों को निपटा दिया। सत्येंद्र जैन अपने हेल्थ मॉडल और मोहल्ला क्लीनिक के लिए जाने जाते हैं।मनीष सिसोदिया अपने स्कूलों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!