ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

उर्फी ने बताया ‘लॉक अप 2’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में जाने का सच

अपने यूनीक फैशन सेंस के लिए फेमस उर्फी जावेद ने इसी के जरिये खुद की अलग पहचान बनाई है। उर्फी एक्ट्रेस होने के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं और उनके एक-एक वीडियो पर लाखों लाइक्स आते हैं।

अतरंगी स्टाइल में कपड़े पहनने की वजह से उर्फी इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उन्हें रियलिटी शो के ऑफर आने लगे हैं। ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस को फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और ‘लॉक अप 2’ के लिए अप्रोच किया गया है। अब एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी सच्चाई बताई है।

उर्फी को ऑफर हुए दो बड़े शो

उर्फी जावेद ने ‘बेपनाह’ और कुछ अन्य सीरियल में एक्टिंग करके अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उन्हें लोकप्रियता मिली खुद के स्टाइल से फैशन स्टेटमेंट बनाने पर। उनके वीडियो वायरल हुए और एकाएक फॉलोअर्स बढ़ने लगे। उर्फी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें ‘स्प्लिट्सविला एक्स 4’ ऑफर किया गया। अब उन्हें दो और बड़े शो ऑफर किए गए हैं।

रियलिटी शो के ऑफर पर उर्फी ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया में ऐसी चर्चा थी कि उर्फी को एकता कपूर के ‘लॉक अप 2’ और रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के लिए अप्रोच किया गया है। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित थे कि दोनों में से वह कौन सा शो करेंगी। इस बीच एक्ट्रेस ने यह क्लियर कर दिया है कि उन्हें अप्रोच नहीं किया गया है और यह सारी बातें अफवाह हैं।

‘कौन चलाएगा धंधा’

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, उर्फी ने कहा, ‘तुम चाहते हो मैं जेल चली जाऊं? मुझे अप्रोच तक नहीं किया गया है और लिख कर ले लो मैं यह शो नहीं करने वाली हूं। मैं क्या करूं रियलिटी शो जाकर। मेरे जाने के बाद तुम्हारा धंधा कौन चलाएगा।’

बता दें कि उर्फी जावेद ने हाल ही में ‘डर्टी’ मैगजीन के लिए छह अलग-अलग लुक्स में फोटोशूट कराया। उन्होंने फेमस डिजाइनर अबू जानी के बनाए ड्रेस में फोटोशूट कराया, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!