ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

देसी अनाज को बढ़ावा देने के लिए रेल प्रशासन ने शुरू की कवायद

जबलपुर रेल मंडल ने एक दर्जन स्टेशनों पर देसी अनाज को बढ़ावा देने की शुरुआत करने की योजना बनाई है। योजना के पहले चरण में जबलपुर, सतना और पिपरिया स्टेशन पर औपचारिक शुरुआत की गई है। इन स्टेशनों के फूड स्टॉल संचालकों को मिलेट्स से बने व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।रेल प्रशासन ने रेल कोच रेस्टॉरेंट के मीनू में मिलेटस से बने उत्पाद को शामिल करने के निर्देश जारी किए हैं। जबलपुर के अलावा कटनी, मुड़वारा, सतना स्टेशन पर रेल कोच रेस्टॉरेंट का संचालन हो रहा है। जल्द ही रीवा स्टेशन पर भी इसकी शुरुआत होगी।

रेल प्रशासन ने केटरिंग एजेंसी को मिलेट्स से बने उत्पादों को मीनू में शामिल करने के लिए कहा है।रेल प्रशासन ने रेल कोच रेस्टॉरेंट और फूड स्टॉल पर ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, सावां से बने व्यंजन बनाने के लिए कहा है। इसमें बाजरे की मीठी और नमकीन पुरी, रागी के रसगुल्ले, बाजरे का खाखरा, बाजरे- कोदो का डोसा, कोदो राइस, रागी पकोड़ा, बाजरे की रोटी, परांठा, सावां, की खिचड़ी, रागी-सावां का हलवा आदि शामिल हैं। इसके अलावा केटरर्स को मीनू में एक नमकीन और एक स्वीट डिश भी शामिल करने के लिए कहा है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!