ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

भूकंप के झटकों से दहला पाकिस्‍तान, 5.2 की तीव्रता से कांपी धरती

पाकिस्‍तान में बुधवार को फिर से भूकंप का झटका आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान में बुधवार सुबह करीब पांच बजकर 35 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया। ये झटके आसपास के क्षेत्र में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए झटकों में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

तीन दिन पहले भी आए थे झटके
तीन दिन पहले भी पाकिस्‍तान में भूकंप के झटके आए थे। शनिवार को भी पाकिस्‍तान में छह बजकर छह मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। मंगलवार को श्रीलंका के कोलंबो में 6.2 तीव्रता का ऐसा ही भूकंप आया था। करीब एक महीने पहले एक डच रिसर्चर ने भविष्‍यवाणी की थी कि एक शक्तिशाली भूकंप पाकिस्‍तान को दहला सकता है।

खतरनाक भूकंप की भविष्‍यवाणी
सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (एसएसजीईओएस) के एक रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स के मुताबिक कहा कि पाकिस्तान के कुछ हिस्सों और उसके आसपास वायुमंडलीय उतार-चढ़ाव की सूचना मिली है। उनके मुताबिक यह आने वाले तेज झटके का इशारा है। हूगरबीट्स वही रिसर्चर हैं जिन्‍होंने इस साल की शुरुआत में तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंपों की भी भविष्यवाणी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!