ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

हमारे पास आतंकवादी को आर्थिक मदद मुहैया कराने में भारत की संलिप्तता के सबूत हैं: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसके पास देश को अस्थिर करने के लिए आतंकवादी समूहों को समर्थन व आर्थिक सहायता प्रदान करने में कथित भारतीय संलिप्तता के बारे में सबूत हैं।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलूच ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ऐसे कई मामले हैं जिनमें हमारे पास आतंकवादी तत्वों की संलिप्तता के ठोस सबूत हैं। इन्हें भारत द्वारा वित्त पोषित और समर्थित किया जाता है, और आने वाले दिनों में हम मीडिया के साथ अधिक विवरण साझा करेंगे।

कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने और उसके अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में भारतीय मीडिया में आई खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम ऐसी झूठी खबरों पर टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे जिन्हें वे पाकिस्तान को निशाना बनाने के लिए फैलाते हैं।” एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारा खुला है और पाकिस्तान करतारपुर आने वाले सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!