ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

साउथ चाइना सी में अमेरिकी जहाज देख भड़का चीन

चीन और अमेरिका में फिर से तनाव बढ़ सकता है। चीनी सेना ने दावा किया कि अमेरिकी नौसैनिक विध्वंसक यूएसएस हॉपर ने चीनी सरकार की मंजूरी के बिना चीन के क्षेत्रीय जल में प्रवेश किया था। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दक्षिणी थिएटर कमांड के आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर एक पोस्ट के अनुसार, चीनी सेना ने जहाज को “ट्रैक करने, निगरानी करने और चेतावनी देने” के लिए अपनी नौसेना और वायु सेना को तैनात किया है। स पर चीन ने इस पर आपत्ति जताई है। इसको लेकर चीन ने यह भी कहा है कि यह घटना साबित करती है कि संयुक्त राज्य अमेरिका दक्षिण चीन सागर में सक्रिय होकर जोखिम को बढ़ा रहा है।  यह नवीनतम घोषणा चीन द्वारा फिलीपीन पर दक्षिण चीन सागर में गश्त के लिए “विदेशी ताकतों” को शामिल करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें फिलीपीन और अमेरिकी सेनाओं द्वारा मंगलवार से आयोजित संयुक्त गश्त का जिक्र किया गया है। इस महीने की शुरुआत में, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर सहित समुद्री मुद्दों पर “स्पष्ट” बातचीत की। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ने वहां “खतरनाक और गैरकानूनी” चीनी कार्यों के बारे में अपनी चिंताओं को रेखांकित किया।  इसी महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तनावपूर्ण संबंधों के दौर के बाद कामकाजी संबंध स्थापित करने के लिए चार घंटे की मुलाकात के दौरान उच्च स्तरीय सैन्य संचार, मादक द्रव्य विरोधी सहयोग और कृत्रिम मेधा पर चर्चा फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की थी। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन ने अपने हिंद-प्रशांत सहयोगियों की रक्षा के लिए अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के साथ ही नौवहन एवं उड़ानों की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन तथा कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अमेरिका की स्थायी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। वहीं चीन की आधिकारिक मीडिया ने शी और बाइडन के बीच हुए समझौतों के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!