ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देशमुख्य समाचार

MP में सर्दी के 10 साल का रिकॉर्ड टूटा:इंदौर में 5.7°C तापमान; यूपी के 20 जिलों में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

उत्तर भारत में शीतलहर का असर जारी है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

MP के ज्यादातर शहरों में रविवार को पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में शीतलहर चली। इंदौर में सर्दी के 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां रविवार रात को 5.7 डिग्री तापमान रहा। इससे पहले 24 दिसंबर 2015 को इंदौर में सबसे कम तापमान, 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

यूपी के 20 जिलों में सोमवार को इस सीजन पहली बार घना कोहरा देखने को मिला। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। रविवार को अमरनाथ यात्रा बेस कैंप माइनस 4.3 डिग्री तापमान के साथ जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडी जगह रही। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!