ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

महिला का 40 साल पुराना स्कूल आई कार्ड वापस मिला 

ओटावा । कनाडा  में  एक महिला का 40 साल पुराना स्कूल आई कार्ड वापस मिला है। बीती 13 अप्रैल को, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने उस पर्स की खोज और वापसी की घोषणा की जिसमें 1981-1982 की एक छात्रा का आई कार्ड था। पुलिस विभाग ने लिखा कि कैसे इस आई कार्ड और पर्स की मालकिन लोरी से संपर्क किया गया।जब उनसे पुलिस ने संपर्क किया तो उन्होंने सोचा की शायद कोई गलती हुई है या कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। आरसीएमपीने एक बयान में कहा, ’40 साल पहले की कोई चीज अभी भी कैसे मौजूद हो सकती है और यह अब क्यों सामने आ रही है? ठीक है, जैसा कि यह पता चला है कि आईडी 27 मार्च, 2023 को अपलैंड्स ड्राइव पर एक घर के पीछे मिली थी.’आरसीएमपी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मकान मालिक जब अपने घर के पीछे एक बाड़ के लिए खुदाई कर रहे थे तभी उन्हें एक टूटा हुआ पर्स दिखा।इस पर्स के अंदर मकान मालिक को वेलिंगटन जूनियर सेकेंडरी स्कूल की एक स्टूडेंट का आई कार्ड मिला।
पुलिस ने गोपनीयता कारणों से नाम बदलकर मीडिया को बताया कि यह कार्ड लोरी से संबंधित है।पुलिस ने कहा कि पुलिस ने लोरी को ट्रैक करने के बाद, उसे आई कार्ड की एक तस्वीर ईमेल की।इसके बाद लोरी ने इस पूरे मामले पर कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा पर्स शायद चोरी हो गया था और चोर ने इसे कहीं फेंक दिया होगा।
इतने वर्षों मैं शायद इसके बारे में भूल गई थी.’ लोरी ने इसके बाद कथित तौर पर अपने बचपन की दोस्त को फोन किया और बताया कि कैसे उसका 40 साल पुराना पर्स और आई कार्ड मिला। मालूम हो कि स्कूल की यादें और स्कूल के दिनों का सामान हर कोई संभाल कर और संजो कर रखता है।इनमें से कोई सामान खो जाए तो इसकी कीमत सिर्फ वही लगा सकता है जिसका सामान खोया हो।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!