ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

हरमनप्रीत कौर MS Dhoni की बराबरी करने उतरेंगी फाइनल में

महिला प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। रविवार को फाइनल में मुंबई की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। फाइनल में उतरते ही मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

गौरतलब हो कि, 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची थी। वह आईपीएल के पहले सीजन के फाइनल में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वहीं, अब महिला प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली हैं। फाइनल में कप्तानी करते ही हरमनप्रीत कौर, महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

हरमनप्रीत कौर करेंगी धोनी की बराबरी

बता दें कि हरमनप्रीत कौर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच एक और समानता बन रही है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में जब फाइनल में पहुंची थी, उस वक्त धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे। वहीं, हरमनप्रीत कौर भी इस वक्त भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं। ऐसे में हरमनप्रीत कौर ने धोनी की बराबरी कर ली है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!