ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी क्षेत्र में नया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बनाने की शनिवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां सेक्टर 132 में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘सिफी डाटा सेंटर’ का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज के आधुनिक युग की आवश्यकता, युवाओं की जरूरतों और वैश्विक परिदृश्य के अनुसार, हमने प्रौद्योगिकी संबधी नीतियां तैयार की हैं।’’

एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कारोबार सुगमता में एक बड़ी छलांग लगाई है जिसके सकारात्मक परिणाम आज सबको स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने तिरुपति बालाजी के चित्र का लोकार्पण करते हुए वेंकटेश्वर स्वामी की स्तुतियों का श्रवण किया तथा सिफी को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के शीर्ष उपलब्धि वाले राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश ने कारोबार सुगमता में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एकल खिड़की मंजूरी प्रणाली हमारी पारदर्शी प्रक्रिया को दर्शाता है और प्रदेश में उद्योगपरक नीतियों को लागू करने का ही परिणाम आज हम सब देख रहे हैं।’’

उन्होंने ने डाटा सेंटर का भ्रमण करते हुए विभिन्न विभागों, कार्यप्रणालियों और संचालन प्रक्रिया के साथ ही यहां लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने ‘कमांड सेंटर और सर्वर रूम’ का अवलोकन भी किया और डाटा सेंटर के विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने यहां एनटीपीसी में जनसभा को संबोधित करते हुए दादरी विधानसभा क्षेत्र में नए आईटीआई की स्थापना को स्वीकृति देने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!