ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे के इतिहास में ऐसी घटना घटी

भारतीय रेलवे के लिए आठ मार्च 2025 का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे के इतिहास में ऐसी घटना घटी है जो बेहद खास है। देश में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा किया गया। यह ऐतिहासिक यात्रा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई, जिसमें ट्रेन संख्या 22223 सीएसएमटी – साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से सुबह 6.20 बजे रवाना हुई। ट्रेन का संचालन एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव और सहायक लोको पायलट संगीता कुमारी ने किया। ट्रेन के संचालन की देखरेख श्वेता घोणे ने की। महिला ट्रैवलिंग टिकट परीक्षकों (टीटीई) की एक समर्पित टीम तैनात की गई थी, जिसमें हेड टिकट परीक्षक अनुष्का केपी और एमजे राजपूत के साथ-साथ वरिष्ठ टिकट परीक्षक सारिका ओझा, सुवर्णा पश्ते, कविता मराल और मनीषा राम शामिल थीं। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट से लेकर ट्रेन मैनेजर, टिकट परीक्षक और ऑन-बोर्ड कैटरिंग स्टाफ तक, यात्रा के हर पहलू को महिलाओं ने ही संभाला। यह पहल न केवल भारतीय रेलवे में महिलाओं की ताकत, समर्पण और नेतृत्व का जश्न मनाती है, बल्कि इस क्षेत्र में अधिक लैंगिक प्रतिनिधित्व के लिए एक शक्तिशाली मिसाल भी स्थापित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!