मुख्य समाचार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को लैपटॉप की अंतरण राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रशासन अकादमी के सभागार में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की । मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉक्टर मोहन यादव जी के द्वारा गरिमामई कार्यक्रम में 89700 विद्यार्थियों को लैपटॉप की अंतरण राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया एवं 17 विद्यार्थियों को मंच पर ही लैपटॉप का वितरित किया गया कार्यक्रम में इस अवसर परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी भोपाल के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी, खेल युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी , हुजूर से विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी ,भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय जी, निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन जाट जी: सहित जनप्रतिनिधि एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं प्रतिभाशाली छात्र और छात्राएं उपस्थित रही।

