टैगोर स्कूल के 89 बैच के 12 पूर्व छात्र,छात्राओं ने रियूनियन का आयोजन किया

BHEL,
टाऊनशिप के प्रतिष्ठित टैगोर स्कूल के 89 बैच के 12 पूर्व छात्र,छात्राओं ने विगत दिनों रियूनियन का आयोजन किया जिसमें भोपाल के अलावा मुम्बई, कल्याण, खरगौन से भी पूर्व छात्रों ने शिरकत की।बहुत ही हर्षोल्लास के वातावरण में सब एक दूसरे से मिलकर खुश हुए और 37 साल पुरानी यादें ताजा की और अपनी अपनी शरारतें साझा की।रियूनियन की शुरुआत में पूर्व छात्र, छात्राओं ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया तत्पश्चात अपनी विद्यार्थी जीवन की पहली शिक्षिका class KG 1 की टीचर श्रीमती शकुंतला रैकवार जी घर जाकर उनका शॉल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया एवं उनको अयोध्या के रामलला की तस्वीर भेंट की जिसे देखकर मैडम जी अत्यंत भावुक हो गई।तत्पश्चात सभी लोग बस द्वारा उज्जैन जाकर वहाँ के राजा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त करने के साथ उज्जैन के राजा महाकाल के दरबार में प्रदेश में खुशहाली, शान्ति ,भाईचारा एवं अच्छी बारिश की प्रार्थना करी।इस दौरान सभी पूर्व छात्र छात्राओं महेश मरावी,शिल्पा, हरीश चोइथानी, सीमा,वैभव, मनी, विजय वैद्य, रीटा, प्रगणेश पटेल,फिरोज अहमद आदि ने आपस में अंताक्षरी एवं खूब हंसी मजाक के साथ ही लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद भी लिया एवं ऐसा आयोजन हर वर्ष करने पर अपनी सहमति जताई एवं नम आँखों से एक दूसरे से विदाई ली।




