ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सुल्तानपुर में कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा

वाराणसी निवासी हिमालया के सेल्स ऑफिसर की सुल्तानपुर में हत्या का मामला सामने आया है। दानगंज चोलापुर के बन्तरी गांव के रहने वाले हरिप्रसाद चौबे के दूसरे नंबर के पुत्र गंगा चौबे उर्फ डब्ल्यू चौबे की सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज के फतेहपुर चंपरहवा में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद बतरी गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर परिवार के लोग सुल्तानपुर पहुंचे हैं। घटना को लेकर परिवार गमगीन है। हरी प्रसाद चौबे के तीन पुत्र हैं। बबलू चौबे सबसे बड़े पुत्र का नाम है।

दूसरे पुत्र के रूप में गंगा चौबे उर्फ डबलू चौबे थे। तीसरे नंबर पर सोनू चौबे है। गंगा चौबे की शादी गाजीपुर के कैथवलिया में 2002 में रीता चौबे से हुई दोनों के बीच एक पुत्र अंश पुत्री श्रेया अंन्तिका का जन्म हुआ। बताया जाता है कि गंगा चौबे हिमालया कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर मुंबई में तैनात थे। हाल ही में लखनऊ में ट्रांसफर हुआ था। सुल्तानपुर में हत्या होने से परिवार के लोग सस्पेंस में हैं। लोगों का कहना था कि किन कारणों से सुल्तानपुर आये है पता नहीं चला है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!