ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

महावीर जयंती पर शेयर बाजार से लेकर बैंक तक बंद

अगर आज आपने शेयर बाजार में ट्रेड‍िंग करने या बैंक का कोई काम करने का प्‍लान कर रखा है तो आज अपना प्‍लान चेंज कर दीज‍िए. जी हां, देश के अलग-अलग शहरों में महावीर जयंती पर आयोजन होने के कारण बैंक और शेयर बाजार में ट्रेड‍िंग बंद है. इतना ही नहीं सरकारी दफ्तरों की भी आज छुट्टी है. 4 अप्रैल (मंगलवार) को आरबीआई की तरफ से जारी कैलेंडर में महावीर जयंती के मौके पर अवकाश है.

मौजूदा हफ्ते में दो द‍िन की छुट्ट‍ियां

शेयर बाजार की बात करें तो अप्रैल के महीने में तीन द‍िन की और मौजूदा हफ्ते में दो द‍िन की छुट्ट‍ियां हैं. 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्‍य में शेयर बाजार बंद रहेगा. 4 अप्रैल को शेयर बाजार के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का मार्न‍िंग सेशन भी बंद रहेगा. शाम का सेशन शाम 5 बजे से रात 11.30 बजे तक खुला रहेगा.

कहां पर रहेगी बैंकों की छुट्टी

आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्ट‍ियां हैं. इस मौके पर अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्‍नई, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची में बैंक बंद हैं. यहां पर बैंक‍िंग कामकाज अब अगले वर्क‍िंग डे यानी 5 अप्रैल को होगा.

हैदराबाद में बाबू जगजीवन राम जयंती के कारण 5 अप्रैल को भी बैंकों का अवकाश रहेगा. इसके अलावा तमाम सरकारी दफ्तर में महावीर जयंती के अवकाश के उपलक्ष्‍य में बंद हैं.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!