ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

वित्त मंत्री और RBI गवर्नर की अध्यक्षता में हुई FMCBG की बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ वाशिंगटन डीसी में आईएमएफ-डब्ल्यूबी स्प्रिंग मीटिंग के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था और अतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना पर आयोजित G20FMCBG के बैठक के पहले दिन की सह अध्यक्षता की। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है। FMCBG (वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों) की बैठक G20 लीडर्स समिट 2023 के हिस्से के रूप में आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठकों में से एक है।

इन मुद्रों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजबूती के साथ अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वैश्विक ऋण संकट का समाधान वैश्विक गरीबी की चुनौती को जल्द से जल्द निपटाने में निहित है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने से ऋणग्रस्त देशों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है क्योंकि दुनिया के सबसे गरीब लोग इन्हीं देशों में रहते हैं।

G20FMCBG की बैठक के दौरान GlobalEconomicOutlook के समक्ष मौजूद प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की गई और वैश्विक मुद्दों पर नीति समन्वय के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने की कोशिश की गई। इसके अलावा भारत की G20India अध्यक्षता के दौरान परिकल्पित कार्यों पर प्रगति में तेजी लाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

वैश्विक संप्रभु ऋण गोलमेज बैठक के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बढ़ती ऋण कमजोरियों को दूर करने के लिए G20India अध्यक्षता के हिस्से के रूप में भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और आईएमएफ व वर्ल्ड बैंक से इस एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी का स्वागत किया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!