ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

इजरायल और हमास में सीजफायर डील को मंजूरी

जरायली कैबिनेट ने बुधवार की सुबह एक बड़ा फैसला लिया है। 50 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट ने एक समझौते को मंजूरी दी है। बंधकों की रिहाई के बदले गाजा पर अगले कुछ दिनों तक इजरायल अपनी बमबारी रोकेगा। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि यह डील बेहद जरूरी है और जब तक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक युद्ध खत्म नहीं होगा। दरअसल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमले में 1400 से ज्यादा लोगों को मार दिया था। इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर गाजा में ले जाया गया।

बयान में यह नहीं बताया गया कि मंत्रियों ने मतदान कैसे किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में समझौते का विरोध करने वाली धुर दक्षिणपंथी धार्मिक जियोनिज्म पार्टी ने भी पक्ष में मतदान किया। सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्विर की पार्टी के सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया। समझौते से जुड़ी सभी डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन मंगलवार को इजरायली सरकार के अधिकारी ने बताया कि इस समझौते के जरिए 50 इजरायली नागरिकों को रिहा किया जाएगा। हर रोज 12-13 बंधकों को ग्रुप में छोड़ा जाएगा, जिनमें ज्यादातर महिला और बच्चे होंगे।

बदले में क्या देगा इजरायल

डील के मुताबिक बंधकों को छोड़ने के बदले इजरायल 150-300 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसके साथ इजरायल चार दिन का सीजफायर करेगा। इजरायल हमास युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहली बार होगा, जब गाजा पर बम नहीं गिरेंगें। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया, ‘इजरायली सरकार सभी बंधक बनाए गए लोगों को घर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज रात सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के पहले चरण को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत कम से कम 50 महिलाओं और बच्चों को चार दिनों में रिहा किया जाएगा। इस दौरान लड़ाई में शांति बनी रहेगी।’ इसके बाद हर रोज 10 बंधकों को रिहा करने पर एक दिन का सीजफायर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!