ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

भारत के इस बल्लेबाज ने बदल दिया टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली ने अपने जबरदस्त 2016 आईपीएल सीजन के दौरान टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी की परिभाषा को बदल कर रख दिया. विराट कोहली ने इस बेशुमार दौलत से भरपूर लीग के इतिहास में अपना नाम महानतम बल्लेबाजों में 2016 सीजन की बदौलत शुमार करा लिया है. विराट कोहली ने उस सीजन में 973 रन बनाए थे, जो टूर्नामेंट के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं.

भारत के इस बल्लेबाज ने बदल दिया टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज

आकाश चोपड़ा ने जियो सिनेमा के शो इनसाइडर्स प्रिव्यू में कहा, ‘यदि आप उस सीजन से पहले बल्लेबाज विराट कोहली को देखें तो आपको लगेगा कि वह रन बना सकते हैं, लेकिन किसी ने भी उनके रॉकस्टार टी20 बल्लेबाज होने के स्वरुप की उम्मीद नहीं की थी. वह रन जुटाने वाले थे, वह बॉउंड्री लगा सकते थे, लेकिन एरियल रूट पकड़ना और 10 गेंदों में पांच छक्के मारना बहुत कम देखा होगा. वह उस स्तर के खिलाड़ी नहीं हैं, विराट ने उस सीजन में टी 20 में बल्लेबाजी की परिभाषा को बदल डाला.’

दिग्गज ने बताया चौंकाने वाला नाम

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘विराट कोहली ने साबित किया कि सही तकनीक से भी टी20 क्रिकेट खेला जा सकता है, लेकिन इससे भी उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि चार शतक बना डाले. वह सीजन अद्भुत था और वह पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहे थे.’ पूर्व भारतीय कप्तान ने आईपीएल में अपनी शुरुआत पहले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ की और आज वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.’

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!