ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश

तोड़फोड़ करने वाले किसानों को चुकानी होगी भारी कीमत, पासपोर्ट-वीजा होगा रद्द!

शंभू बॉर्डर पर सरकारी संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. दरअसल, पुलिस सबसे पहले सीसीटीवी की मदद से ऐसे प्रदर्शनकारियों की पहचान करेगी और फिर उनके पासपोर्ट एवं वीज़ा आवेदन रद्द करने की सिफ़ारिश गृह मंत्रालय और दूतावास को भेजेगी.

जानकारी के मुताबिक, यानी चारों तरफ़ घूमने वाले सीसीटीवी की बदौलत सरकारी संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने वाले क़रीब 50 प्रदर्शनकारियों की पहचान हुई है और लगातार यह प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद वीज़ा और पासपोर्ट रद्द करने की सिफ़ारिश के लिए उनका नाम मंत्रालय को भेजा जाएगा.

पटियाला और संगरूर में 1 मार्च तक इंटरनेट बंद
दूसरी ओर, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पंजाब के पटियाला और संगरूर ज़िले में एक मार्च तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि शंभू बॉर्डर पर जिस जगह किसान बैठे हैं, वह पटियाला ज़िला है और खनौरी बॉर्डर पर जहां किसान बैठे हैं वह संगरूर ज़िले की सीमा में है. इन दोनों ही ज़िलों में इंटरनेट सेवाएँ रोकने का आदेश जारी किया गया है.

गौरतलब है कि हजारों किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली की ओर मार्च शुरू किया था. इन किसानों को हरियाणा सीमा पर ही रोक दिया गया था, जहां उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई थी. किसान तब से हरियाणा के साथ लगती पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!