ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

लव जिहाद को लेकर सीएम भूपेश बघेल का BJP पर तंज

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा भाजपा नेताओं की बेटियां करें तो लव है और दूसरे की करें तो जिहाद है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा प्रदेश में केवल दो मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उनके पास मतांतरण और सांप्रदायिक के अलावा और कुछ नहीं है। हम किसानों, मजदूरों, आदिवासी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को लोगों के बीच रखेंगे। पांच साल के कार्यकाल को सामने रखकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को यह जवाब देना चाहिए कि उनके बड़े नेता की बेटी कहां है और किसके साथ है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के अकलतरा पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बेमेतरा में दो बच्चों के झगड़े में मौत हुई है। किसी की भी मौत होना दुखद है। बिरनपुर मामले को लेकर भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है।सीएम बघेल ने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है, उसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। केवल शासन-प्रशासन से यह संभव नहीं है। इस मामले में साहू समाज के लोगों ने बहुत संयम से काम लिया है और जो सही चीज है, उसे सामने लाकर रखा। वे लोग धन्यवाद के पात्र हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!