देश
एयरटेल पेमेंट्स बैंक, नए ग्राहकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मंच पर पिछले कुछ दिनों में बैंक खाते खोलने और फास्टैग जैसी पेशकशों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले नए ग्राहकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अणुव्रत बिस्वास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि बिस्वास ने भुगतान बैंक के मंच पर अचानक गतिविधियां बढ़ने के पीछे पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के खिलाफ की गई आरबीआई की सख्ती की भूमिका होने की पुष्टि नहीं की। आरबीआई ने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नियंत्रण वाली पीपीबीएल को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट्, फास्टैग और अन्य साधनों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया है।


