ब्रेकिंग
सावन में करें भोलेनाथ की अराधना Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने...
मध्यप्रदेश

आज भारत का लोकतंत्र गौरवान्वित हुआ है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम की अयोध्या में गर्भ गृह में प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन ऐतिहासिक घटना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की स्थापना की गई है। वास्तव में रामराज्य की स्थापना हुई है। पूरी दुनिया इस बात को अलग दृष्टि से देख रही है। 142 करोड़ जनता ने सरकार के साथ खड़े होकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की है। आज अपना लोकतंत्र वास्तव में गौरवान्वित हुआ है। बढ़ते हुए भारत के कदम सांस्कृतिक अनुष्ठान की दिशा में परस्पर साम्प्रदायिक सौहार्द्र के रूप में बड़ा उदाहरण प्रस्तुत हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और देश के सभी नागरिकों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भगवान राम के जहां- जहां चरण पड़े हैं, लीलाएं हुई हैं उन धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम’ के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में दीपोत्सव पर्व मनाया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान राम की पूजा- अर्चना के साथ प्रतीक स्वरूप दीप जलाए। मुख्यमंत्री निवास पर कुल 11 हजार 101 दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे मुख्यमंत्री निवास दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। जगह-जगह रंगोली और आकर्षक साज -सज्जा की गई थी। पूरा वातावरण राममय हो गया। लोगों में अपार उत्साह था। राम भजनो की धुन मन मोहने वाली थी। लोग भजनों को गुनगुना रहे थे और भजनों की धुन पर भाव विभोर हो गए थे। उत्साह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फुलझड़ी जलाई और जय श्री राम के नारे भी लगाए।

इस अवसर पर सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, श्री हितानंद शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह , श्री आशीष अग्रवाल, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, श्री सुमित पचौरी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!