ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

सांस्कृतिक विकास पर काम कर रही सरकार – केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि लॉर्ड मैकाले को देश की पारंपरिक शिक्षा प्रणाली को खत्म करने और लोगों को मानसिक रूप से गुलाम बनाने के लिए भारत भेजा गया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार सांस्कृतिक विकास पर काम कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ियां इस पर गर्व कर सकें। शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रक्षामंत्री पहुंचे हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भारत में हर शास्त्र व हर पंथ गुरु के महत्व को स्वीकार करता है। गुरु के महत्व को सब ने माना है। गुरु-शिष्य की बड़ी विशिष्ट परंपरा रही है हमारे देश में। यह वह देश है, जहाँ गुरुवाणी और गुरुग्रंथ को ईश्वर का दर्जा दे दिया जाता है, तो शिष्य के नाम पर पूरा पंथ प्रारंभ हो जाता है।

राजनाथ ने कहा कि तक्षशिला विश्वविद्यालय से लेकर विक्रमशिला विश्वविद्यालय होते हुए नालंदा विश्वविद्यालय तक इस देश में अनेक ऐसे संस्थान थे, जिन्होंने शिक्षा की ऐसी अलख जगाई थी, जिससे समूचा विश्व दीप्तिमान होता था। जहां दर्शन, गणित, विज्ञान, चिकित्सा व कला आदि विद्याओं का ज्ञान दिया जाता था। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मैकाले का नाम सुना होगा। मैकाले एक ब्रिटिश अधिकारी था, जिसको ब्रिटेन से भारत इसलिए भेजा गया था ताकि भारतीयों को मानसिक रूप से गुलाम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब इस देश में ऐसा माहौल तैयार हुआ था, उस समय उस अंधकार के खिलाफ ज्योति जलाते हुए स्वामी दर्शनानंद जी ने इस गुरुकुल की स्थापना करके जो प्रकाश फैलाया, उससे आज तक हमारी युवा पीढ़ी प्रकाशित हो रही है।

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान में भी जो समय चल रहा है, तथा विदेशी संस्कृति के अंधानुकरण से समाज में जिस प्रकार से नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है, उसे देखते हुए यह आवश्यक है कि गुरुकुल आगे आएँ, और समाज में नैतिक मूल्यों का समावेश करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार नई शिक्षा नीति के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा से ही विद्यार्थियों के मन में नैतिक मूल्यों का समावेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर के अनेक शैक्षणिक संस्थानों में नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था में कोई भी परिवर्तन अचानक से नहीं आता। जिस प्रकार से पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट एक विशाल एवं श्रेष्ठ गुरुकुल की स्थापना करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह निश्चित रूप से हमारे शिक्षा व्यवस्था के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विकास में गुरुकुल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इसे आप इस प्रकार से समझिए कि, सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में सरकार जो प्रयास कर रही है, उन प्रयासों का अर्थ सिर्फ सांस्कृतिक एवं विरासत स्थलों पर बुनियादी ढांचे का विकास से ही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!