ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, जान बचाकर भागा तो उसकी गाड़ी तोड़ी; एफआईआर दर्ज

तोड़फोड़ का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपियों की पहचान एसबीएस कॉलोनी निवासी विशाल यादव और निहारिका क्षेत्र में रहने वाले जय गिरी के रूप में की गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह से युवक वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इस दौरान उसकी स्कूटी वहीं छूट गई। इस पर दोनों युवकों ने उसकी स्कूटी में ही तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला  कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर चीप हाउस निवासह तक्ष निराला शुक्रवार शाम चौपाटी से घर लौट रहा था। इस दौरान मुड़ापार जेआर कैफे के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों युवकों ने तक्ष को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पर तक्ष किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला। इस सबके बीच उसकी स्कूटी वहीं छूट गई। इस पर आरोपियों ने डंडे से स्कूटी पर वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

तोड़फोड़ का यह वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपियों की पहचान एसबीएस कॉलोनी निवासी विशाल यादव और निहारिका क्षेत्र में रहने वाले जय गिरी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!