ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

गुम गया पैन कार्ड? मिनटों में डाउनलोड होगा e-PAN

सभी भारतीयों के लिए एक पैन कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. क्योंकि, आपको बैंक अकाउंट ओपन करना हो या कोई प्रॉपर्टी खरीदनी हो पैन कार्ड होना जरूरी होता है. ऐसे में अगर कभी आपका पैन कार्ड गुम हो जाए या टूट जाए तो काफी दिक्कत होती है. लेकिन, आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपको ये डॉक्यूमेंट 10 मिनट में ही मिल जाएगा वो भी किसी ऑफिस के बिना चक्कर काटे. न ही आपकी जेब से एक भी पैसा इसके लिए खर्च भी नहीं होगा.

दरअसल, भारत में आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा ई-पैन बनवाने की सुविधा दी जाती है. इस काम के लिए ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप केवल अपने आधार कार्ड की मदद से ई-पैन को जरनेट कर सकते हैं. आधार का पैन और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी होता है. ई-पैन जरनेट करने से ऑफलाइन प्रक्रिया में लगने वाला टाइम भी बच जाता है.

क्या है e-PAN सर्विस?
ई-पैन सर्विस को इंस्टैंट तरीके से पैन कार्ड देने के लिए लॉन्च किया गया है. इन कार्ड को लगभग रियल टाइम में उन यूजर्स को दे दिया जाता है, जिनके पास वैलिड आधार नंबर होता है. e-PAN डिजिटल फॉर्म में एक डिजिटली साइन्ड कार्ड है, जो आधार से E-KYC डिटेल के वेरिफिकेशन के बाद जारी किया जाता है. यूजर्स को ये कार्ड PDF फॉर्मेंट में फ्री में दिया जाता है.

ऐसे पाएं e-PAN कार्ड

  • सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल: https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं.
    फिर ई-फाइलिंग पोर्ट होमपेज को सर्च करें और Instant e-PAN पर क्लिक करें.
    इसके बाद e-PAN पेज पर जाकर Get New e-PAN पर क्लिक करें.
    फिर ऐप्लिकेशन पेज परर 12-डिजिट आधार कार्ड नंबर डालें.
    इसके बाद चेकबॉक्स में मार्क करें और फिर Continue पर क्लिक करें.
    इसके बाद OTP वैलिडेशन पेज पर I have read the consent terms पर क्लिक करें और फिर Continue पर फिर क्लिक करें.
    फिर आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर मिले 6 डिजिट वाले OTP को एंटर करें.
    इसके बाद आधार डिटेल्स को UIDAI के साथ वैलिडेट करने के लिए चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें और फिर Continue पर क्लिक करें.
    इसके बाद वैलिडेट आधार डिटेल्स पेज पर क्लिक करें और ‘I Accept’ चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें और Continue पर क्लिक करें.
    सबमिट होने के बाद एक सक्सेस मैजेज स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इसमें एक्नॉलेजमेंट नंबर भी होगा.
    इसके बाद आपको व्यू ई-पैन और डाउनलोड ई-पैन का ऑप्शन दिखाई देगा. इसमें आपको डाउनलोड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!