ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

भारत, आस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे

राष्ट्रीय राजधानी में 20 नवंबर को होने वाली ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के दूसरे सत्र में भारत और आस्ट्रेलिया के संपूर्ण रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्ल्स तथा पेनी वोंग भारत-आस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग और बढ़ाने पर वार्ता करेंगे। मंत्रालय ने वार्ता की भारत द्वारा मेजबानी किए जाने की घोषणा करते हुए शनिवार को कहा कि मंत्रियों द्वारा रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किए जाने की उम्मीद है। हमास-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया में स्थिति, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का बढ़ता सैन्य दबदबा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर वार्ता होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि चर्चा में, भारत-आस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के वैश्विक विषयों पर चर्चा होगी। इसने कहा, ‘‘दोनों पक्ष द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करने के लिए साझा प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’’ सिंह और जयशंकर अपने-अपने आस्ट्रेलियाई समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग का जायजा लेने तथा परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए विदेश मंत्री (जयशंकर) और विदेश मंत्री वोंग 21 नवंबर को 14वीं विदेश मंत्रिस्तरीय फ्रेमवर्क वार्ता करेंगे।’’

इससे पहले, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मार्ल्स 19-20 नवंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इसने कहा कि वह रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला देखेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करने के लिए 19 से 20 नवंबर तक भारत का दौरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!