ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश

वानखेड़े स्टेडियम पर टॉस जीतने वाली टीम आंख बंद करके लेगी फैसला

लीग चरण में लगातार नौ मैच जीत चुकी भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है लेकिन अब नॉकआउट चरण में पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रखता। बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मैनचेस्टर में 2019 विश्व कप में इसी टीम से मिली हार अभी भी भारतीय टीम के जेहन में ताजा होगी। न्यूजीलैंड ने 2021 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी भारत को हराया था।

मुंबई में टॉस जीतकर क्या करें?

हर कोई यही जानना चाहता है कि टॉस जीतने वाली टीम मुंबई के वानखड़े स्टेडियम पर क्या फैसला करेगी। वर्ल्ड कप 2023 का इस मैदान पर रिकॉर्ड देखें तो टॉस जीतने वाला कप्तान आंख बंद करके पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगा। यहां अभी तक 4 मैच हुए हैं और उसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 3 जीत मिली है। एक हार अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली है। उस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की हार पक्की दिख रही थी लेकिन मैक्सवेल की पारी ने उन्हें बचा लिया।

पहले खेलते हुए बड़ी जीत मिली

इस मैदान पर साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों के बड़े अंतर से हराया। उसके बाद साउथ अफ्रीका ने ही बांग्लादेश पर 149 रनों की जीत हासिल की। भारत ने श्रीलंका को तो 302 रनों से हराया था। यह वजह है कि सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करेगी। वैसे भी कहा जाता है कि बड़े और दबाव वाले मुकाबले में पहले बैटिंग करनी चाहिए। भारत को 2015 और 2019 के सेमीफाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए ही हार मिली थी।

दूसरी पारी के पहले 10 ओवर मुश्किल

वानखेड़े स्टेडियम पर दूसरी पारी के शुरुआत 10 ओवर में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद होती है। वही मैच का नतीजा तय करता है। चार मैचों में भी तक दूसरी पारी के बैटिंग पावरप्ले में 16 विकेट गिरे हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के पास बेहतरीन पेस बॉलिंग है। इसी वजह से कोई भी टीम बाद में बैटिंग करना नहीं चा हेगी। हालांकि शुरुआत 10 ओवर के बाद बैटिंग फिर काफी आसान हो जाती है और जमकर छक्के चौके लगते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!