ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार नौवीं जीत दर्ज

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार नौवीं जीत दर्ज करने बाद कहा कि टीम ने एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाया और अलग अलग खिलाड़ियों ने जीत में योगदान दिया। भारत ने अंतिम लीग मैच में केएल राहुल (102 रन, 64 गेंद) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 128 रन, 94 गेंद) के शतक की बदौलत चार विकेट पर 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और नीदरलैंड को 160 रन से शिकस्त देकर लगातार नौवीं जीत हासिल की।

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ‘हमने टूर्नामेंट की शुरूआत से ही एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाया। टूर्नामेंट में पूरे 11 मैच हैं इसलिये एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाना अहम था। हमने कभी भी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचा। हम अलग स्टेडियम में खेल रहे थे तो उसी के हिसाब से खेलना जरूरी था और हमने ऐसा ही किया। क्योंकि आप अलग-अलग स्थानों और अलग-अलग परिस्थितियों में खेलते हैं, आपको उसके अनुसार ढलना और खेलना होता है, हमने बिल्कुल यही किया। हम इन नौ मैचों में जिस तरह खेले उससे बहुत खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!