ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
विदेश

हमास-इस्राइल युद्ध के बीच UN महासचिव ने फिर चेताया

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को एक महीना हो गया है। इस जंग के थमने के आसार दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं। अभी तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस संघर्ष के चलते गाजा पट्टी की हालत बदतर होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक बार फिर गाजा में बिगड़ती स्थिती पर चेताया है। उनका कहना है कि गाजा बच्चों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है।

मानवीय संकट से कहीं अधिक…

गुतारेस ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि गाजा में मानवीय संकट से कहीं अधिक डरावनी हालत है। यह मानवता का संकट है। उन्होंने कहा कि हर गुजरते घंटे के साथ संघर्ष विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के पक्ष और वास्तव में, अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक तत्काल और मौलिक जिम्मेदारी का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदायों पर इस अमानवीय पीड़ा को रोकने और गाजा में मानवीय सहायता का विस्तार करने की जिम्मेदारी है।

UN के कई कर्मचारी मारे जा चुके

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि एक महीने पहले इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) में काम करने वाले  89 लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हमारे संगठन के इतिहास में हाल के हफ्तों में सबसे अधिक संयुक्त राष्ट्र की सहायता करने वाले कार्यकर्ता मारे गए हैं।’

कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

वहीं, यूएनआरडब्ल्यूए ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि कम से कम 26 सदस्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम बर्बाद हो चुके हैं। हमारे मारे गए सहयोगी हमेशा याद रहेंगे और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा। हम इस दुख को एक-दूसरे के साथ और परिवारों के साथ साझा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!