ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

आम से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, टला बड़ा हादसा

हैदराबाद से रायपुर जाने के लिए निकला आमों से भरा ट्रक जगदलपुर के चांदनी चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क पर आम बिखर गए। जिसकी सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी के साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने चांदनी चौक में ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ते हुए पलट गया।

घटना में ट्रक में सवार को घायल समझ मौके पर पहुंचे, लेकिन चालक के साथ ही अन्य साथी सही सलामत थे। बताया जा रहा है कि ये सभी आम लेकर हैदराबाद से रायपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद सड़क पर बिखरे आम को जमा करवाना शुरू करवा दिया। वहीं सड़क पर पलटे ट्रक के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए। पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ सड़क पर बिखरे आमों को इकट्ठा करवाया और उसे डिब्बों में भर सही सलामत दूसरे ट्रक में भरवाया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!