इंडियन आर्मी ने किया सनी देओल की गदर 2 का रिव्यू, आंखों से छलक पड़े आंसू

सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 के रिलीज में महज दो दिन बाकी हैं. इससे पहले फिल्म के कलाकारों ने इंडियन आर्मी के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की. भारतीय सेना को फिल्म बहुत पसंद आई. उन्होंने सनी और अमीषा की बहुत तारीफ की. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उच्च अधिकारियों ने मंगलवार रात को अपने परिवार के साथ गदर 2 देखी. स्क्रीनिंग के दौरान हॉल आंसुओं और तालियों से गूंज उठा. फिल्म को मिली इस तरह की प्रतिक्रिया से निर्माता बेहद खुश हुए.सूत्रों के मुताबिक ‘फिल्म की पहली स्क्रीनिंग को सेना से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, लोगों ने कहा ये फिल्म गदर: एक प्रेम कथा से भी बेहतर है. यही नहीं स्क्रीनिंग से निकलते समय उन्होंने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए. वे लोग काफी खुश नज़र आ रहे थे.
गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म के बारे में बात करते हुए, सनी देओल ने कहा था मैं दर्शकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरे काम को और फिल्म को इतना सराहा.


