ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

गोविंदा और सलमान खान ने स्टेज पर दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस

फिल्मफेयर अवार्ड 2023 हाल ही में, मुंबई में संपन्न हुए हैं। इसमें सलमान खान और गोविंदा ने एक साथ परफॉर्म किया है। गौरतलब है कि इसके पहले दोनों ने सन 2007 में आई फिल्म पार्टनर में साथ काम किया था। अब दोनों इसी फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आए। इसे देखकर फैंस काफी खुश हुए है। कई और लोगों ने इस अवसर पर परफॉर्म किया है।

सलमान खान और गोविंदा ने डू यू वान्ना पार्टनर गाने पर डांस किया

दोनों ने डू यू वान्ना पार्टनर गाने पर डांस किया। जहां सलमान खान ने ब्लू सूट पहन रखा था। वहीं, गोविंदा ने सिमरी ऑल ब्लैक कॉस्ट्यूम पहन रखा था। दोनों की परफॉर्मेंस की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई फैंस ने इसे पार्टनर का री-यूनियन भी बताया है। एक फैन ने लिखा है, ‘समय कैसे बीत गया। इनका परफॉर्मेंस, सब याद है। एक ने लिखा है, ‘हमें पार्टनर 2 चाहिए।’

फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान, मनीष और आयुष्मान ने होस्ट किया था

68वां फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान, मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया था। इसमें जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल और जैकलीन फर्नांडिस ने भी परफॉर्मेंस दी है। इसमें आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। उन्हें यह अवार्ड संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए दिया गया है। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। वहीं, बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को दिया गया है, जिन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

सलमान खान और गोविंदा के बीच मतभेद की भी खबरें आई थी

सलमान खान और गोविंदा के बीच मतभेद की भी खबरें आई थी। गोविंदा ने सलमान खान पर कई प्रकार के आरोप लगाए थे। हालांकि, डांस परफॉर्मेंस के बाद अब ऐसा लगता है कि दोनों के बीच एक बार फिर दोस्ती हो गई है। सलमान खान की हाल ही में, किसी का भाई किसी की जान फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने कम स्टार्स दिए थे। वहीं गोविंदा कई फिल्मों में काम कर चुके है। उनके भी कई प्रोजेक्ट्स आनेवाले है। वह उन्हें लेकर उत्साहित है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!