ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सूडान से यूपी में अब तक 94 नागरिकों की हुई वापसी

लखनऊ | सूडान में गृहयुद्ध संकट में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत अब तक यूपी के भी 94 लोगों की सकुशल घर वापसी हो चुकी है। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों को नागरिक शामिल हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पहली खेप में स्वदेश लाए गए 63 लोगों को जहां उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी सूडान से वापसी करने वाले 31 लोगों को सरकार की ओर से विभिन्न वाहनों से घर के लिए रवाना कर दिया गया है।

इनमें देवरिया के 12, कुशीनगर के 13, गोरखपुर के 5 नागरिकों और सिद्धार्थनगर के 1 नागरिक शामिल हैं।बता दें कि सूडान से वापस लाए जा रहे प्रदेश के नागरिकों को घर तक भेजने के लिए प्रदेश सरकार की ओर खान-पान और ठहरने के साथ ही उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। ये अधिकारी विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाकर यूपी के नागरिकों को एयरपोर्ट से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सूडान से वापसी करने वाले सभी 31 लोगों को घर के लिए रवाना किया गया है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!