ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

बदल रहा कश्मीर, घाटी में रामनवमी का त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया गया

जम्मू । जम्मू-कश्मीर का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। देश के अन्य भागों की तरह यहां भी रामनवमी का त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। खासतौर पर कश्मीर घाटी में जिस तरह भव्य शोभा यात्राएं निकलीं, मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, शंख और ढोल मजीरे बजाते हुए भक्तों की टोलियां नाचते गाते मंदिरों की ओर चलीं, शंकराचार्य मंदिर में दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, वह सब दर्शाता है कि आज घाटी में हिंदू भी अपने धार्मिक पर्व पूरे उत्साह के साथ मना पा रहे हैं। श्रीनगर की ही बात करें, जब भव्य शोभा यात्रा निकली, तब आसपास के लोगों ने भी उसमें भाग लेकर भक्तों का स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभा यात्रा, पुराने शहर के जैंदर मोहल्ला से शुरू होकर हब्बाकदल, बर्बर शाह, लाल चौक, हरि सिंह हाई स्ट्रीट और जहांगीर चौक होते हुए टांकीपोरा में संपन्न हुई।
शोभा यात्रा के आयोजक पवन चेतन्यदास ने बताया, हम पिछले 16 सालों से हर साल यह यात्रा और ‘झांकी’ निकालते आ रहे हैं। लेकिन घाटी में उथल-पुथल के कारण इस रोक दिया गया था। परन्तु अब यह फिर से शुरू हो गई है। उन्होंने जुलूस निकालने में सहयोग करने के लिए कश्मीरी मुसलमानों और कश्मीरी पंडितों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, हम कश्मीर में लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। हम चाहते हैं कि हर कोई सद्भाव से रहे क्योंकि खून खराबे से कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरी ओर, भक्तों ने कहा कि आज भगवान राम का जन्म है और कश्मीर में इस दिन को हम अपने मुसलमान भाइयों के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाते हैं। सभी ने कहा कि हम भगवान राम से घाटी में शांति और समृद्धि लाने की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!