ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को राजभवन का घेराव करेगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कल सोमवार को कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजभवन का घेराव करेगी। सबसे पहले राजधानी के अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद यहां से राजभवन घेराव करने जाएंगे। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ओर से अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एलआईसी, एसबीआई जैसी केंद्रीय संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके खिलाफ कल प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की विश्वसनीय संस्थाओं की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लाखों निवेशकों का पैसा डूबने की कगार पर है। सीएम भूपेश बघेल राज्य की घरोहर को बचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

‘बीजेपी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही’
वहीं भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। 15 साल तक जो लोग सरकार में मठाधीश बन हुए थे। आज पार्टी रसातल में चली गई है, ऐसे में बीजेपी के रखूखदार नेता पैसे के बल पर संगठन में नेतृत्व खोना नहीं चाहते है। कार्यकर्ताओं के बीच में बैठक में भी मनमुटाव, भेदभाव, मारपीट की नौबत आ गई है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!