ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सिरोही-जालोर सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल, केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश

सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही से जालोर तक के 70 किलोमीटर सड़क मार्ग को ब्यावर-पिंडवाडा-अहमदाबाद से जोड़ने का आग्रह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से किया था। गडकरी ने लोढ़ा की इस मांग पर सहमिति जताई है।

जालोर जिला मुख्यालय को सिरोही मुख्यालय एवं ब्यावर-पिंडवाडा फोरलेन से जोड़ने की मांग सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की थी। अब इसे लेकर गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने 13 फरवरी 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर सिरोही से जालोर तक के 70 किलोमीटर सड़क मार्ग को ब्यावर-पिंडवाडा-अहमदाबाद से जोड़ने का आग्रह करते हुए कहा था कि जालोर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने से जालोर मुख्यालय सीधे फोरलेन से जुड़ सकेगा और व्यापार सहित आवागमन में भी काफी सुविधा होगी।

विधायक लोढ़ा की मांग पर मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने विधायक संयम लोढ़ा एक पत्र भी भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान में नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति यातायात घनत्व, माल ढुलाई, यात्री आवाजाही, क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक दृष्टिकोण, पर्यटन और राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय के तहत विचाराधीन है।

पत्र में बताया गया है कि आपके निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए और उपरोक्त तथ्यों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

अब इस निर्णय से जालोर जिला मुख्यालय के लोग सीधे ब्यावर-पिंडवाडा-अहमदाबाद फोरलेन से जुड़ सकेंगे। इससे क्षेत्र के व्यापार में इजाफा होने के साथ ही कारोबारियों को भी काफी राहत मिलेगी। जालोर से सिरोही के बीच आवागमन में भी काफी राहत मिलेगी और लोगों को जर्जर सड़क मार्ग से भी छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!