ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

गहलोत सरकार के खिलाफ ‘शक्ति प्रदर्शन’ में नाकाम रही भाजपा

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा, जबकि रैली से जनता ने दूरी बनाए रखी। राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ इस रैली को भाजपा के मौजूदा जनप्रतिनिधियों के चुनावी वर्ष की अंतिम छमाही में शक्ति प्रदर्शन के नजरिए से लिया जा रहा था, लेकिन इस दिशा में भाजपाइयों को निराशा ही हाथ लगी।प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के नेतृत्व में अजमेर जिले के भाजपा विधायक कार्यकर्ताओं सहित आम जन में ना तो वैसा जोश भर सके, ना ही जनता का आक्रोश दर्शा सके।

जिला परिषद के बाहर सड़क पर लगे पंडाल में आयोजित जनसभा में कुर्सियां खाली रहीं।अजमेर की आठ विधानसभा सीटों में से छह पर काबिज भाजपा विधायक रैली के लिए दावों के विरुद्ध अपेक्षित भीड़ नहीं जुटा सके।रैली को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के साढ़े चार साल के कुशासन से दुखी है। किसानों की कर्ज माफी नहीं हो सकी और युवा बेरोजगारी भत्ते के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो रखी है। दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। महिला अत्याचारों पर कतई अंकुश नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!