ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

बिलावल के भारत दौरे को इमरान खान की पार्टी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय सा‎जिश

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत दौरे को इमरान खान की पार्टी ने अंतर्राष्ट्रीय सा‎जिश करार ‎दिया है। गौरतलब है ‎कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अगले महीने भारत आ रहे हैं, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेंगे। इस खबर के आने के साथ ही उनके ही देश में अब इसको लेकर वाकयुद्ध शुरू हो गया है। बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत यात्रा को विपक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय साजिश करार दिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भुट्टो की बहुप्रतीक्षित यात्रा की आलोचना की और दावा किया कि सरकार अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे के निर्देश पर काम कर रही है। उनके अनुसार, पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध बनाना एक वैश्विक एजेंडा है और इसे वर्तमान सरकार पर थोपा गया है।
अपनी प्र‎तिक्रिया में फवाद चौधरी ने कहा कि बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा कश्मीरियों के संघर्ष की पीठ में छुरा घोंपने जैसी है। कश्मीर के मुद्दे को दफनाना और भारत के साथ संबंध बनाना उस अंतरराष्ट्रीय एजेंडे का हिस्सा है, जिसके तहत इस सरकार को पाकिस्तान पर थोपा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इमरान खान की पार्टी का बयान इस तथ्य के बावजूद आया कि जब वह प्रधानमंत्री थे तब वह नई दिल्ली के साथ संबंध बनाना चाहते थे। बता दें ‎कि भारत के गोवा में 4-5 मई, 2023 को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की विदेश मंत्री परिषद (सीएफएम) की बैठक आयोजित की जा रही है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा ने कहा ‎कि बिलावल भुट्टो जरदारी भारत के गोवा में होने वाली एससीओ विदेश मंत्री परिषद (सीएफएम) की बैठक में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!