ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

एक्टिंग स्कूल में एक ही लड़की को डेट कर रहे थे वरुण धवन और अर्जुन कपूर 

वरुण धवन बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर और वरुण धवन बेहद खास दोस्त हैं। दोनों की बॉन्डिंग अक्सर ही देखने को मिलती है। दोनों कलाकारों ने एक ही एक्टिंग स्कूल से अभिनय सीखा है। वहीं, बीते दिनों दोनों कलाकार एक शो में साथ नजर आए थे। उस दौरान एक्टर ने एक मजेदार किस्सा सुनाया था।

दोनों ही कलाकार अपनी दोस्ती की मिसाल पेश करने साजिद खान और रितेश देशमुख के फेमस शो यारों की बारात में नजर आए थे। उस दौरान वरुण धवन ने बताया कि जहां पर वे और अर्जुन एक्टिंग सीखा करते थे, वहां पर एक लड़की थी। उन्होंने बताया कि दोनों में से किसी को भी अस लड़की से प्यार नहीं था, लेकिन फिर भी उसने दोनों को घुमाया था।

सिटाडेल एक्टर ने बताया कि उन्हें इस बात के बारे में जरा भी अंदाजा नहीं था कि उस लड़की की दोस्ती अर्जुन के साथ भी है, क्योंकि वह क्लास में हमेशा ही चुप बैठती थी और सिर्फ वरुण के साथ बात किया करती थी। एक्टर ने आगे बताया कि एक पार्टी के दौरान उन्होंने उस लड़की से मजाक में पूछा कि क्या तुम्हारा और अर्जुन का कुछ चक्कर चल रहा है। वरुण ने कहा कि मुझे लगा कि इतने अच्छे दोस्त होने के बाद अर्जुन ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

अर्जुन करते थे सबसे ज्यादा फ्लर्ट
इस दौरान अर्जुन ने कहा कि एक्टिंग स्कूल में वरुण कुछ ऐसे थे कि इन्हें जो लड़की मिलती थी ये उनके साथ फ्लर्ट करते थे। वहीं, शो के दौरान फ्लर्ट को लेकर सवाल किया गया तो वरुण ने बताया कि अर्जुन ज्यादा फ्लर्ट करते  हैं और अर्जुन ने भी इस पर हामी भरी थी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!