ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

सऊदी अरब कर सकता है दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग शुरू करने की मांग

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे पसंदीदा लीग में से एक है, जिसमें हर साल कई युवा खिलाड़ी भाग लेते है और अपने दमदार प्रदर्शन के चलते पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाते है।

इस लीग की बढ़ती लोकप्रियता को देख पिछले कई सालों में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में फ्रेंचाइजी लीग शुरू हुई है, जिसमें फ्रेंचाइजियों को एक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस कड़ी में सऊदी अरब दुनिया की सबसे अमीर टी-20 लीग शुरू करने का प्लान बना रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब ने कथित तौर पर आईपीएल मालिकों को उनके देश में दुनिया की सबसे अमीर टी-20 लीग स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि अभी तक भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआई (BCCI) विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन संन्यास लेने के बाद भारतीय खिलाड़ी विदेश लीग में हिस्सा ले सकते हैं।

IPL से बड़ी लीग बनाने पर है सऊदी अरब की निगाहें

दरअसल, सऊदी अरब लीग के बारे में बातचीत लगभग एक साल से चल रही है और खाड़ी में बनने वाली किसी भी संभावित लीग को आईसीसी, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों द्वारा मंजूरी देनी होगी। पिछले एक साल से सऊदी खेल विभाग में खूब निवेश कर रहा है।

सऊदी अरब सरकार ने गोल्फ में LIV Golf में भारी निवेश कर इसका आगाज किया था। इसके अलावा फुटबॉल और फॉर्मूला 1 जैसे दूसरे खेलों के बाद सऊदी की निगाहें अब क्रिकेट पर है। हाल ही में, ICC के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने क्रिकेट में सऊदी अरब की रुचि की पुष्टि की थी।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!