ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

गाज़ा पर इजरायली हमलों में मौत का आंकड़ा 30410 के पार

फलस्तीन। गाजा पट्टी पर पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में करीब 90 लोग मारे गए हैं और 177 से अधिक घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा पिछले 24 घंटों में इजरायल हमलों से गाजा पट्टी में 90 लोग मारे गए 177 घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि इससे गाजा में युद्ध में मरने वालों की संख्या 30,410 हो गई है और घायलों की संख्या 71,700 हो गयी है।

गौरतलब है कि सात अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए, गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी।

उल्लेखनीय है कि कतर ने 24 नवंबर को इजरायल और हमास के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम और कुछ कैदियों और बंधकों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के वितरण पर एक समझौते में मध्यस्थता की। युद्धविराम को कई बार बढ़ाया गया और एक दिसंबर को समाप्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!