ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

न्याय दिलाने वाला ही बना गुनहगार, नाबालिग का अपहरण कर करता रहा दुष्कर्म

लुधियाना : नाबालिग का अपहरण कर उसे बंदी बनाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना साहनेवाल पुलिस ने वकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पखोवाल रोड के ग्रीन एवेन्यू इलाके की गली नंबर 2 में दबिश देकर बंदी बना कर रखी नाबालिग को भी मुक्त करा लिया। आराेपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके सोमवार उसे अदालत में पेश किया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि उसकी पहचान किला रायपुर निवासी एडवोकेट राजिंदर सिंह उर्फ गोरा (52) के रूप में हुई। पुलिस ने जुगियाना की काका कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया तीन साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। उसके क्लेम संबंधी कोर्ट में केस चल रहा है। एडवोकेट राजिंदर सिंह उस केस की पैरवी कर रहा है। शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी भी केस की पैरवी संबंधी उक्त वकील के पास जाती रही।

इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब आरोपित के ग्रीन एवेन्यू स्थित किराए के मकान में दबिश दी तो वहां से नाबालिग मिल गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरदस्ती वहां बंद करके रखा गया था। आरोपित लगातार 5 दिन उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा था। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अब तक का रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला है कि आरोपित पुराना महारथी है। इससे पहले उस पर दुष्कर्म, लूटपाट तथा नशा तस्करी के 8 केस दर्ज हैं। जिनमें वो जेल काट चुका है। उसकी एलएलबी की डिग्री चेक की जाएगी। बार एसोसिएशन से भी उसके बारे में जानकारी मांगी जाएगी और उसका लाइसेंस कैंसिल कराने के लिए लिखा जाएगा।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!